2 minutes for humanity please -

its for you , mahadeva's painting, i used to paint when pain becomes intolerable 


नए विज़िटर्स  सम्पूर्ण  घटना  जानने  के लिए  यहाँ  क्लिक  करें -/https://motivationgrep.blogspot.com/2020/07/16-2020-12-lockdawn-6-total-14-6-6-6-8.html

 

कृपया इंसानियत  के  नाते  हमें  अपने 2  कीमती  पल दीजिये  इस   लेख  को  पूरा  पढ़िए  🙏

ये मेरा परिवार है -पिता के बाद  घर  मे  हम  3 बहनें , माँ  और  मेरे  2  छोटे  भाई  हैं ( 14 तथा 10 वर्ष के )





 


मेरे  पिता  की  बेरहमी  से  हत्या  करने  के  साथ  ही  मेरे पुरे  परिवार  को  पीट पीट  कर  घायल  किया  गया  ,फिर  हत्या  के  1 महीने  बाद  आधी  रात  मेरे घर  पर  हमला  कर  हमें  घर  छोड़ने  को  मजबूर  किया  गया 


पिता  की  हत्या  होने के  बाद  से  मेरी  माँ  की  मानसिक  हालत  ठीक  नहीं  -
पिता  के  बाद  घर  मे  कोई  कमाने  वाला  नहीं  है  

गुंडों द्वारा पिता  की  हत्या  कर  बेघर  किये  जाने  पर  सरकार   ने  हमें  मदत  का  आश्वासन  दिया  था 



विधायक  जी  का  लिखा  यह  पत्र  मैं  पिछले  8  महीनों  मे   4  बार  मुख्यमंत्री  महोदय  को  भेज  चुकी  हूँ  परन्तु  हमें  कोई  सहायता  प्राप्त  न हुई  मैने  2   बार  मुख्यमंत्री  महोदय  के  श्यामला  हिल्स  स्तिथ  ऑफिस  जाकर  लेटर  वहाँ  के  अधिकारियों  को  दिया (नोट - श्यामला  हिल्स  स्तिथ CM  निवास मे  कोई  आवेदन  जमा  करने  पर receipt प्राप्त  नहीं  होती है  वल्लभ  भवन  मे  जमा  करने  पर  receipt  दी  जाती  है  , कोरोना  के  चलते  बल्लभ  भवन  मे  उस  समय  कोई  आवेदन  लिए  नहीं  जा  रहे  थे  इस  कारन  मेरे  पास   उन   दिए  गए  आवेदनों  की  receipt  नहीं  है )   , 1  बार उनके  पर्सनल PA  को  दिया  तथा  1 बार  उन्हें  स्पीड पोस्ट  किया है  यह  रही  स्पीड पोस्ट की receipt -


  इतने  प्रयासों  के  बाद  भी  अज्ञात  कारणों  वश  सरकार   से  हमें  कोई  मदत प्राप्त  न  हो  सकी घर  मे  भूखे  मरने  की  स्तिथि  है  ,मेरा  10 साल  का  छोटा  भाई  पढाई  छोड़  कर  मजदूरी  करने  जाने  लगा  है , मैने गोविंदपुरा  थाना  पुलिस   को  सुचना  देकर  भेल  महोत्सव  मेले  मे  खिलौने  की  एक  छोटी  सी  दुकान  लगायी  थी 




भेल  महोत्सव  मेले  मे  मेरे  पिता  के  हत्यारों  ने  मुझे  जान  से  मरने  की धमकी दी जिसकी  रिपोर्ट  मैने  थाना  गोविंदपुरा मे दर्ज  कराई  थी 

उसके  बाद  भी  उन हत्यारों  के सरदाना  बिल्ला चौहान जो   उस  छेत्र  मे  सारे  2 नंबर  के काम करता  है ने मेरा पीछा  अपनी  कार जिसका नंबर Mp 04 28 A B 555 है  से  किया  तो  मुझे  मजबूरन  भोजपाल  मेले  मैं  लगी  मेरी  खिलौने  की दुकान  भी  बंद  करनी  पड़ी जिसकी receipt  यह है 


अब  आप  ही  बताइये  हम  क्या  करें  कहाँ  जाएं  पिता  की  हत्या  कर  हमें  हमारे  ही  घर से  भगाया  गया  ,और  फिर हमारा  रोज़गार  भी   बंद  करा  दिया  उन  गुंडों  ने  अब हम भूखे  मर  रहे हैं  सरकार  ने  मदत  का  सिर्फ  आश्वासन ही  दिया  था ।  अगर  आप  हमारी  मदत  करना  चाहते  है तो ,आप  प्लीज  इस  पोस्ट  को  अपने  सभी  कांटेक्ट  मे  शेयर  कीजिये  और  जो  पत्रकार  हों  उनसे  मेरा  निवेदन  है  की  इस  न्यूज़  को  प्रकाशित  करें  जिससे  जनता की आवाज़  सुनकर सरकार हमारी  मदत के  लिए  आगे आये। 




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog