प्रति ,
सम्माननीय  राजपूत  समाज


विषय - समाज  के  प्रति  आभार , कृतग्यता  तथा  गौरव प्रकट  करने  हेतू।

सम्माननीय  राजपूत  समाज ,

मैं  किरन  राजपूत  एक  मजदूर  की  पुत्री , गरीब  और  पीड़ित  परिवार  से  हूँ।  कुछ  दिन  पहले  मैने  समस्त  राजपूत  समाज  से  मदत  की  गुहार  लगाई थी , मुझे  तत्काल  प्रभाव  से  समाज  के  निम्न  प्रतिनिधियों  कुँवर सा  मुन्ना  ठाकुर  भाईसाब  (मंडीदीप ) , कुँवर  सा  पप्पू  सोलंकी  भाईसाब  ( होशंगाबाद ) , कुँवर  सा  सचिन  भाईसाब , कुँवर  सा  विक्की  भाईसाब  ( कुछ  नाम  छूटे  हैं  उसके  लिए  छमा  चाहूंगी  मुझे  सभी  के  नाम  ज्ञात  नहीं )  द्वारा  सहायता  प्रदान  की  गयी।  हमें   प्रदान  की  गयी  सहायता   से  मेरा  समस्त  परिवार   ह्रदय  की  गहराइयो  से  संतुष्ट  है।  मै  अपने  समस्त  परिवार  के  साथ  राजपूत  समाज  के  इन  प्रतिनिधियों   को  बारम्बार  प्रणाम  करती हूँ  जिन्होंने  पीड़ित  की  सहायता  करने  का  क्षत्रिय  धर्म  का  वहन  कर  मेरे  परिवार  के  ह्रदय  मे  समस्त  समाज  के  प्रति  विश्वास  और  गौरव  की  भावना  फिर  से  स्थापित  की। 

राजपूत  समाज  के  इन  कुल भूषण  चिरागों  को  मेरे  समस्त  परिवार  का  कोटि -कोटि  धन्यवाद  , नमन 
हमारी  दुआएँ  स्वीकार  करें  माँ  भवानी  की  कृपा  से  संसार  की  समस्त  महान  सफलताएं  आपके  कदम  चूमें  और  आप  इसी  तरह   समाज  और  मानवता  को  न्याय , सहायता   की  आस  से  देख  रहे  गरीब , टूटे , पीड़ित  हृदयों  मैं  विश्वास  की  रौशनी  भरने  मे  सफल  हों।  सहस्त्रो  बार  आभार।

जय  भवानी
जय  राजपुताना 






Comments

Popular posts from this blog

2 minutes for humanity please -